खगौल: दानापुर में ‘सहयोग शिविर’ शुरू, प्रशासन ने शिविर में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
बिहार सरकार की पहल पर जिला प्रशासन ने दानापुर प्रखंड में ‘सहयोग शिविर’ की शुरुआत की है। मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे सरारी पंचायत के दरियापुर गांव में आयोजित शिविर का उद्घाटन उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को उनकी छोटी-बड़ी समस्याओं के समाधान के लिए प्रखंड और जिला मुख्यालय के