गुरूर: ग्राम दियाबाती में CCTV कैमरा लगाने पर विवाद के बाद 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
Gurur, Balod | Mar 28, 2026 ग्राम विकास समिति की बैठक मे सर्व सहमति से गांव के तीन मोहल्लो मे CCTV कैमरा लगाने हेतु प्रस्ताव लिया गया था। दो मोहल्ला मे कैमरा लगाने के बाद 16 मार्च को तीसरे स्थान पर कैमरा लगाने के लिए पहुंचे थे। तभी 4 व्यक्तियों द्वारा सीसीटीव्ही कैमरा नही लगाने देंगे कहते हुए धमकी देकर गाली गलौच किया गया।