लक्ष्मणगढ़: अलवर में 7 दिन की देरी से पहुंचा मानसून, जिले में बारिश शुरू
अलवर। आखिरकार अलवर में मानसून की एंट्री हो गई है। इस बार मानसून करीब 7 दिन की देरी से जुलाई की शुरुआत में पहुंचा, जबकि आमतौर पर 25-26 जून को आता है। मानसूनी हवाओं से अलवर शहर, बहरोड़, तिजारा, किशनगढ़बास, राजगढ़, लक्ष्मणगढ़, थानागाजी, बानसूर, मुंडावर सहित कई इलाकों में बारिश हुई।