ग्वालियर गिर्द: AC में ब्लास्ट के बाद घर में लगी आग, सदस्य बाल-बाल बचे, सामान जला
गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित प्रगति विहार में AC के आउटडोर यूनिट में अचानक ब्लास्ट होने से मकान में भीषण आग लग गई। घटना सोमवार शाम की बताई गई है। मकान मालिक प्रवीण दांतरे घटना के समय मालनपुर फैक्ट्री गए हुए थे। उनके परिवार लोग घर में मौजूद थे, बताया जा रहा है कि आउटडोर यूनिट पर अधिक लोड होने के कारण विस्फोट हुआ, जिसके बाद आग तेजी से पूरे घर में फैल गई।