Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

करपी: डायन बीघा गांव में बिजली की करंट से महिला की मौत

Karpi, Arwal | Jul 11, 2026
डायन बीघा गांव में शनिवार को दोपहर 12:00 बजे बिजली की करंट से संगीता देवी नामक महिला की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वह शौच के लिए बधार में गई थी जहां हाई टेंशन बिजली की तार के संपर्क में आते हैं अचेत हो गई।परिजनों के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करपी लाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

MORE NEWS

💙 सामाजिक सुरक्षा का संबल, सम्मानजनक जीवन की ओर एक और कदम!

आज माननीय मुख्यमंत्री, बिहार सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत माह जून 2026 की पेंशन राशि का लाभार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से अंतरण किया गया।

अरवल समाहरणालय सभाकक्ष में जिला पदाधिकारी श्रीमती अमृषा बैंस की अध्यक्षता में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया। साथ ही जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों एवं ग्राम पंचायतों के आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी लाभार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित की गई।

📌 अरवल जिले की प्रमुख उपलब्धियां: 👥 कुल लाभार्थी – 79,321 💰 प्रति लाभार्थी – ₹1,100 🏦 कुल अंतरित राशि – ₹11,69,81,400 (डीबीटी के माध्यम से)

यह पहल समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों को आर्थिक सुरक्षा, आत्मसम्मान और गरिमापूर्ण जीवन प्रदान करने की दिशा में बिहार सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

#Arwal #SocialSecurityPension #DBT #BiharGovernment #SamajikSuraksha #DistrictAdministrationArwal #जनहित_में_जारी

💙 सामाजिक सुरक्षा का संबल, सम्मानजनक जीवन की ओर एक और कदम! आज माननीय मुख्यमंत्री, बिहार सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत माह जून 2026 की पेंशन राशि का लाभार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से अंतरण किया गया। अरवल समाहरणालय सभाकक्ष में जिला पदाधिकारी श्रीमती अमृषा बैंस की अध्यक्षता में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया। साथ ही जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों एवं ग्राम पंचायतों के आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी लाभार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित की गई। 📌 अरवल जिले की प्रमुख उपलब्धियां: 👥 कुल लाभार्थी – 79,321 💰 प्रति लाभार्थी – ₹1,100 🏦 कुल अंतरित राशि – ₹11,69,81,400 (डीबीटी के माध्यम से) यह पहल समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों को आर्थिक सुरक्षा, आत्मसम्मान और गरिमापूर्ण जीवन प्रदान करने की दिशा में बिहार सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। #Arwal #SocialSecurityPension #DBT #BiharGovernment #SamajikSuraksha #DistrictAdministrationArwal #जनहित_में_जारी

Arwal, Bihar | Jul 10, 2026

🌊 सोन नदी कटाव प्रभावित क्षेत्र का जिला पदाधिकारी ने किया निरीक्षण

जनहित सर्वोपरि की भावना के साथ जिला पदाधिकारी, अरवल श्रीमती अमृषा बैंस ने आज असलानपुर कुटिया, सोन नदी कटाव प्रभावित क्षेत्र का स्थल निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों से कटाव की वर्तमान स्थिति, संवेदनशील स्थलों एवं अब तक किए गए सुरक्षात्मक कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कटाव की निरंतर निगरानी की जाए तथा संभावित जोखिम वाले क्षेत्रों में समय रहते आवश्यक सुरक्षात्मक एवं बचाव संबंधी सभी उपाय सुनिश्चित किए जाएं।

जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करने, आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क रहने को कहा।

उन्होंने स्थानीय लोगों से भी संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना तथा आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और जनहित में हर आवश्यक कदम समयबद्ध ढंग से उठाया जाएगा।

अरवल जिला प्रशासन आम नागरिकों की सुरक्षा एवं हितों के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

#Arwal #DistrictAdministrationArwal #SonRiver #RiverErosion #PublicSafety #Bihar

🌊 सोन नदी कटाव प्रभावित क्षेत्र का जिला पदाधिकारी ने किया निरीक्षण जनहित सर्वोपरि की भावना के साथ जिला पदाधिकारी, अरवल श्रीमती अमृषा बैंस ने आज असलानपुर कुटिया, सोन नदी कटाव प्रभावित क्षेत्र का स्थल निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों से कटाव की वर्तमान स्थिति, संवेदनशील स्थलों एवं अब तक किए गए सुरक्षात्मक कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कटाव की निरंतर निगरानी की जाए तथा संभावित जोखिम वाले क्षेत्रों में समय रहते आवश्यक सुरक्षात्मक एवं बचाव संबंधी सभी उपाय सुनिश्चित किए जाएं। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करने, आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क रहने को कहा। उन्होंने स्थानीय लोगों से भी संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना तथा आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और जनहित में हर आवश्यक कदम समयबद्ध ढंग से उठाया जाएगा। अरवल जिला प्रशासन आम नागरिकों की सुरक्षा एवं हितों के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है। #Arwal #DistrictAdministrationArwal #SonRiver #RiverErosion #PublicSafety #Bihar

Arwal, Bihar | Jul 9, 2026

📍 जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान — जिला प्रशासन आपके द्वार

🤝 जिला पदाधिकारी, अरवल श्रीमती अमृषा बैंस द्वारा आज समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता से साक्षात्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया।

📝 कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए 09 नागरिकों ने भूमि विवाद, भूमि मापी, बकाया मजदूरी, नगर परिषद, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य विभागों से संबंधित अपनी समस्याएँ रखीं। प्राप्त अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निष्पादन किया गया, जबकि शेष मामलों के त्वरित एवं पारदर्शी समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

✅ कलेर प्रखंड के अमीर बिगहा निवासी द्वारा बकाया मजदूरी भुगतान से संबंधित शिकायत पर श्रम अधीक्षक को नियमानुसार कार्रवाई का निर्देश दिया गया।

✅ अरवल नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 14 एवं 16 में सीमांकन संबंधी शिकायत पर कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद एवं अंचलाधिकारी, अरवल को संयुक्त रूप से सीमांकन कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

💬 जिला प्रशासन का संकल्प — हर नागरिक की समस्या का समयबद्ध, पारदर्शी एवं संवेदनशील समाधान।

#Arwal #JanSamvad #JantaSeSakshatkar #DistrictAdministrationArwal #GoodGovernance #Bihar

📍 जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान — जिला प्रशासन आपके द्वार 🤝 जिला पदाधिकारी, अरवल श्रीमती अमृषा बैंस द्वारा आज समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता से साक्षात्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया। 📝 कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए 09 नागरिकों ने भूमि विवाद, भूमि मापी, बकाया मजदूरी, नगर परिषद, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य विभागों से संबंधित अपनी समस्याएँ रखीं। प्राप्त अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निष्पादन किया गया, जबकि शेष मामलों के त्वरित एवं पारदर्शी समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। ✅ कलेर प्रखंड के अमीर बिगहा निवासी द्वारा बकाया मजदूरी भुगतान से संबंधित शिकायत पर श्रम अधीक्षक को नियमानुसार कार्रवाई का निर्देश दिया गया। ✅ अरवल नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 14 एवं 16 में सीमांकन संबंधी शिकायत पर कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद एवं अंचलाधिकारी, अरवल को संयुक्त रूप से सीमांकन कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। 💬 जिला प्रशासन का संकल्प — हर नागरिक की समस्या का समयबद्ध, पारदर्शी एवं संवेदनशील समाधान। #Arwal #JanSamvad #JantaSeSakshatkar #DistrictAdministrationArwal #GoodGovernance #Bihar

Arwal, Bihar | Jul 6, 2026

📍 समाहरणालय, अरवल

🤝 "सबका सम्मान – जीवन आसान" पहल के तहत जिला पदाधिकारी, अरवल श्रीमती अमृषा बैंस (भा.प्र.से.) ने आज अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार आयोजित कर जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना।

जनता दरबार में दाखिल-खारिज, भूमि विवाद, अतिक्रमण, राशन कार्ड, नाली-गली एवं सड़क निर्माण, आंगनबाड़ी सेविका बहाली, जमाबंदी, प्रधानमंत्री आवास योजना, भूमि मापी, एलपीसी, पैक्स, मानदेय भुगतान, अनुग्रह अनुदान सहित जनहित से जुड़े विभिन्न मामलों पर आवेदन प्राप्त हुए।

📑 प्राप्त सभी परिवादों को विधिवत पंजीबद्ध कर संबंधित विभागों को अग्रसारित किया गया तथा संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित, निष्पक्ष एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

जिला पदाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक परिवाद का पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण एवं न्यायसंगत निष्पादन सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा इसकी नियमित समीक्षा भी सुनिश्चित की जाए।

जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान ही सुशासन की पहचान है। जिला प्रशासन, अरवल आमजन की समस्याओं के त्वरित, प्रभावी एवं संवेदनशील समाधान के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

#Arwal #JanataDarbar #SabkaSammanJeevanAasaan #GoodGovernance #Bihar #DistrictAdministration #ArwalDistrict

📍 समाहरणालय, अरवल 🤝 "सबका सम्मान – जीवन आसान" पहल के तहत जिला पदाधिकारी, अरवल श्रीमती अमृषा बैंस (भा.प्र.से.) ने आज अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार आयोजित कर जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। जनता दरबार में दाखिल-खारिज, भूमि विवाद, अतिक्रमण, राशन कार्ड, नाली-गली एवं सड़क निर्माण, आंगनबाड़ी सेविका बहाली, जमाबंदी, प्रधानमंत्री आवास योजना, भूमि मापी, एलपीसी, पैक्स, मानदेय भुगतान, अनुग्रह अनुदान सहित जनहित से जुड़े विभिन्न मामलों पर आवेदन प्राप्त हुए। 📑 प्राप्त सभी परिवादों को विधिवत पंजीबद्ध कर संबंधित विभागों को अग्रसारित किया गया तथा संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित, निष्पक्ष एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक परिवाद का पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण एवं न्यायसंगत निष्पादन सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा इसकी नियमित समीक्षा भी सुनिश्चित की जाए। जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान ही सुशासन की पहचान है। जिला प्रशासन, अरवल आमजन की समस्याओं के त्वरित, प्रभावी एवं संवेदनशील समाधान के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। #Arwal #JanataDarbar #SabkaSammanJeevanAasaan #GoodGovernance #Bihar #DistrictAdministration #ArwalDistrict

Arwal, Bihar | Jul 3, 2026

प्रेस विज्ञप्ति

बिहार सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत अरवल में दिलाई गई सतर्कता शपथ

अरवल, 03 जुलाई 2026: बिहार सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अवसर पर समाहरणालय परिसर, अरवल में बिहार सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत सतर्कता शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी, अरवल श्रीमती अमृषा  बैंस द्वारा की गई।

इस अवसर पर जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मियों ने लोकसेवक के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण ईमानदारी, पारदर्शिता, जवाबदेही एवं निष्पक्षता के साथ करने तथा भ्रष्टाचार मुक्त एवं जनहितैषी प्रशासन की स्थापना के लिए प्रतिबद्ध रहने की शपथ ली।

जिला पदाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि सुशासन, पारदर्शिता एवं जनविश्वास को मजबूत करने में सतर्कता और नैतिक मूल्यों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों से अपने कर्तव्यों का निर्वहन निष्ठा एवं उत्तरदायित्व के साथ करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में समाहरणालय के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। जिला प्रशासन अरवल द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान जन-जागरूकता से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा, ताकि समाज में भ्रष्टाचार के प्रति जागरूकता बढ़े तथा पारदर्शी एवं जवाबदेह प्रशासन को बढ़ावा मिल सके।

जनसंपर्क कार्यालय
जिला प्रशासन, अरवल

प्रेस विज्ञप्ति बिहार सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत अरवल में दिलाई गई सतर्कता शपथ अरवल, 03 जुलाई 2026: बिहार सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अवसर पर समाहरणालय परिसर, अरवल में बिहार सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत सतर्कता शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी, अरवल श्रीमती अमृषा बैंस द्वारा की गई। इस अवसर पर जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मियों ने लोकसेवक के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण ईमानदारी, पारदर्शिता, जवाबदेही एवं निष्पक्षता के साथ करने तथा भ्रष्टाचार मुक्त एवं जनहितैषी प्रशासन की स्थापना के लिए प्रतिबद्ध रहने की शपथ ली। जिला पदाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि सुशासन, पारदर्शिता एवं जनविश्वास को मजबूत करने में सतर्कता और नैतिक मूल्यों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों से अपने कर्तव्यों का निर्वहन निष्ठा एवं उत्तरदायित्व के साथ करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में समाहरणालय के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। जिला प्रशासन अरवल द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान जन-जागरूकता से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा, ताकि समाज में भ्रष्टाचार के प्रति जागरूकता बढ़े तथा पारदर्शी एवं जवाबदेह प्रशासन को बढ़ावा मिल सके। जनसंपर्क कार्यालय जिला प्रशासन, अरवल

Arwal, Bihar | Jul 3, 2026

करपी: डायन बीघा गांव में बिजली की करंट से महिला की मौत - Karpi News