झांसी: बीएड परीक्षा शुरू होने के 10 मिनट बाद तक अभ्यर्थी हो सकेंगे शामिल, विश्वविद्यालय में बने कंट्रोल रूम से होगी निगरानी
Jhansi, Jhansi | May 13, 2025 बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के अभ्यर्थी एक जून को कक्ष में आधा घंटे पहले जा सकेंगे। विशेष परिस्थिति में 10 मिनट देरी से आने वाले अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। इसके बाद किसी को भी परीक्षा कक्ष में जाने की इजाजत नहीं होगी। यह जानकारी मंगलवार की दोपहर 1:00 बजे बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के प्रदेश कॉर्डीनेटर प्रो. एसपी सिंह ने दी।