कायमगंज: गांव फतेहपुर परिउली में एक ही परिवार के 10 लोग बीमार, कढ़ी चावल खाने के बाद जलन के कारण अस्पताल में भर्ती
मेरापुर के गांव परिउली निवासी पूर्व प्रधान आसाराम के घर में मंगलवार देर शाम को भोजन में मठे के आलू,रोटी और कढ़ी-चावल बने थे।परिवार के लोगों ने जैसे ही खाना खाया उसके कुछ देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी।पूर्व प्रधान आसाराम उनकी नातिन सोनम,रोशनी और नाती अरुण,अवनीश,अनूप,अतुल और बेटी का पुत्र विनीत,पंकज और पीयूष बीमार पड़ गए। जिससे चेहरे और गले में जलन होने लगी।