हाजीपुर: विद्यालय स्तरीय खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न खेलों में प्रतिभागियों ने दिखाया उत्साह
खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना एवं जिला प्रशासन, वैशाली के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित विद्यालय स्तरीय खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न खेल विधाओं में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिला पदाधिकारी, वैशाली वर्षा सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित प्रतियोगिताओं में विद्यालयों के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।