भरगामा: महानवमी की रात भक्ति जागरण में श्रद्धालु झूमे, युवाओं के बीच छाईं रीना पंडित
भरगामा प्रखंड के महथावा बाजार स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर परिसर में महानवमी की रात नवाह कमेटी की ओर से भव्य भक्ति जागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मां दुर्गा की आराधना और भक्ति गीतों से सजी इस रात में श्रद्धालु भक्ति के रंग में सराबोर नजर आए। पूरी रात चले कार्यक्रम में कलाकारों की प्रस्तुतियों ने ऐसा समां बांधा कि श्रद्धालु सुबह तक पंडाल में डटे रहे।