तिर्वा: ठठिया: पिपरौली के पास मंदिर से लौटते बाइक सवारों को बदमाशों ने घेरा, पीटकर लूट लिए बाइक और मोबाइल
Tirwa, Kannauj | Sep 2, 2026 कन्नौज। मंदिर में दर्शन कर घर लौट रहे बाइक सवार युवक और उसकी भाभी को अज्ञात बदमाशों ने रोककर मारपीट की और बाइक व मोबाइल लूटकर फरार हो गए। घटना ठठिया थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के पिपरौली अंडरपास से करीब एक किलोमीटर आगे मंगलवार रात करीब 11 बजे हुई।