पीपलदा: इटावा पुलिस ने थाना क्षेत्र में हंगामा कर उत्पात मचाने पर 4 व्यक्तियों को शांति भंग में किया गिरफ्तार
Pipalda, Kota | Jun 12, 2024 जिले की इटावा पुलिस ने बुधवार को थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर उत्पात मचाने पर 4 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।सब इंस्पेक्टर उम्मेद सिंह यादव ने बताया कि सत्यनारायण मीणा हेमंत बैरवा कांता प्रसाद मीणा गुलाबचंद मीणा को गिरफ्तार कर चारो के खिलाफ CRPC की धारा 107,151 में कार्यवाही कर पाबंद करवाया गया है।