पहाड़ी: पहाड़ी में ऑपरेशन पृथ्वी के तहत अवैध खनन से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, चालक को किया गया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक शरण गोपीनाथ के निर्देशन में अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे "ऑपरेशन पृथ्वी" के तहत पहाड़ी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध खनन से भरा एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया है।चालक मौसम निवासी हजारीवास,थाना कामां को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने वाहन जब्त कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।सोमवार सुबह 9 बजे मिली जानकारी।