बीरपुर: वीरपुर अंचल में जनसुनवाई आयोजित
वीरपुर अंचल कार्यालय में सोमवार को दोपहर करीब बारह बजे ‘सबका सम्मान, जीवन आसान’ कार्यक्रम के तहत जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित की गई। सीओ भाई वीरेन्द्र ने बताया कि इसमें अंचल क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे ग्रामीणों ने भूमि विवाद सहित जमीन, आवास और राजस्व से जुड़ी समस्याएं रखीं। मौके पर विभिन्न गांवों के फरियादी व अंचल कार्यालय के कर्मी मौजूद थे।