बहादुरपुर: बहादुरपुर तहसील के झागर बमुरिया सहित चार गांवों की 1500 बीघा फसल जलकर राख
बहादुरपुर तहसील क्षेत्र में शनिवार की दोपहर के समय झागर बमुरिया, अमोदा कुकावली, हारूखेड़ी सहित चार गांव के खेतों की फसल में आग लग गई। आग की लपटें धीरे-धीरे बढ़ती चली गई। ग्रामीणों ने शुरुआत में ही आग पर काबू पाने का प्रयत्न किया, लेकिन देखते ही देखते आग भड़क गई लगभग 3 घंटे तक लगी, इस आग ने 1500 बीघा की फसल जलकर खाक हो गई।