बहादुरपुर: ग्राम करैया हाट में 700 वर्ष पुराने मुनिसुब्रतनाथ भगवान का महामस्तकाभिषेक और महाशांतिधारा का आयोजन हुआ
शनिचरी अमावस्या पर जिला मुख्यालय से 45 किमी दूर अतिशय क्षेत्र करैया हाट में 700 वर्ष प्राचीन मुनिसुब्रतनाथ भगवान की पाषाण की प्रतिमा का महामस्तकाभिषेक, शांतिधारा एवं विमान महोत्सव के कार्यक्रम का आयोजन ब्रह्मचारी मोनू भैया मुंगावली के निर्देशन में शनिवार को सम्पन्न हुआ। करैया हाट के मूलनायक भगवान के अतिशय को सुनकर पर सुबह से ही दूर दूर से भक्त आये।