गोड्डा: एसपी ने सिविल कोर्ट में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
Godda, Godda | Aug 31, 2024 गोड्डा के नवनियुक्त एसपी अनिमेष नैथानी सिविल कोर्ट पहुँचे जहाँ उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वे शिष्टाचार के तहत प्रधान जिला एवम सत्र न्यायाधीश से मिलने गए और उनसे सुझाव लिए। उनके साथ एसडीपीओ जेपीएन चौधरी, प्रशिक्षु डीएसपी कुमार गौरव के साथ नगर और महिला थाना प्रभारी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि कोर्ट की सुरक्षा पहली प्राथमिकता है।