गोड्डा: मालदा डिवीजन के डीआरएम पहुंचे गोड्डा रेलवे स्टेशन, अमृत भारत के तहत बन रहे रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण
Godda, Godda | Aug 31, 2024 गोड्डा रेलवे स्टेशन में मालदा रेलवे डिवीजन के डीआरएम मनीष गुप्ता पहुँचे। उनके साथ रेलवे के कई पदाधिकारी और अधिकारी मौजूद थे। गोड्डा रेलवे स्टेशन का निर्माण अमृत भारत योजना के तहत हो रहा है। इस निर्माण कार्य के निरीक्षण के समय उन्होंने खामियों को इंगित कर सुधारने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि गोड्डा रेलवे स्टेशन खास है,आने वाले समय में सुविधाएं बढ़ेंगी।