जलालाबाद: साईंपुर से मंदिर जाने वाली रोड से लूट के फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
शाहजहांपुर जनपद के थाना अल्लाहगंज क्षेत्र के गांव साईं पुर से मंदिर जाने वाली रोड से लूटपाट के फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।जिसनें अपना नाम प्रियांशु पुत्र कल्लू उर्फ अरुण पाठक निवासी ग्राम घसा थाना पचदेवरा जिला हरदोई बताया। पुलिस ने उसके पास से 315 बोर का एक अवैध तमंचा, दो कारतूस एक मोबाइल फोन, ₹300 नकद एक मोटरसाइकिल बरामद की है।