महसी: रायगंज में रायफल से मटकी फोड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, पुलिस जांच में जुटी
खैरीघाट थाना क्षेत्र में रायफल से मटकी फोड़े जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा है। वीडियो रायगंज का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक रायगंज में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया था तथा समापन पर मटकी फोड़ने का कार्यक्रम आयोजित किया गया इस दौरान एक व्यक्ति द्वारा राइफल से मटकी फोड़ते देखा जा रहा है।