कांके: रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र से चेन छिनतई करने वाले गिरोह के तीन आरोपी को किया गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Jun 16, 2024 रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र से चेन की छिनतई करने वाले गिरोह के तीन आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने 16.40 ग्राम गला हुआ सोना, बाइक, 11 हजार रुपए बरामद किए है। मिली जानकारी के अनुसार इन आरोपियों ने चेन छिनतई की घटना को अंजाम देने से पहले एक बाइक की भी चोरी की थी।