कांके: रांची के पिठौरिया में अचानक आई तेज अंधी से एक घर का छत उड़ गया, बाल बाल बचे लोग
Kanke, Ranchi | Jun 16, 2024 रांची के पिठौरिया में अचानक आई तेज अंधी से एक घर का छत उड़ गया। आंधी इतनी तेज थी कि घर में लगे एस्बेस्टस काफी दूर जा गिरा और टूट गया। गनीमत रही कि घर के छत उड़ने की वजह से कोई हताहत नहीं हुआ है। बता दें कि घर की छत उड़ने से पीड़ित परिवार को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।