समस्तीपुर: समस्तीपुर में दुर्गा पूजा मेले के दौरान विवाद के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग, पेट में गोली से युवक गंभीर घायल
समस्तीपुर के कर्पूरिग्राम थाना क्षेत्र के बेला पंचरुखी में दुर्गा पूजा मेले के दौरान किसी बात को लेकर उपजे विवाद के बाद हुई फायरिंग में एक अठारह वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। मेला देखने गए इस युवक के पेट में गोली लगने से मौके पर अफरातफरी और दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका