बिहटा: तरवन गांव में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दो बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक
Bihta, Patna | Apr 9, 2026 बिहटा के आईआईटी अमहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत तरवन गांव स्थित खेत में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने से दो बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों की तत्परता और सूचना पर दमकल की टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। गुरुवार की दोपहर 1:15 के करीब का मामला है।