मोतिहारी: दहेज हत्याकांड मामले के एक वांछित अभियुक्त ने पुलिस दबिश के कारण न्यायालय में किया आत्मसमर्पण
दहेज हत्याकांड मामले के एक वांछित अभियुक्त ने पुलिस दबिश के कारण न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है। भोपतपुर थाना कांड संख्या 33/2026 दहेज हत्या के वांछित अभियुक्त चंदन कुमार पिता आनंदी भगत साकिन बैरिया थाना भोपतपुर जिला पूर्वी चंपारण के द्वारा पुलिस दबिश के कारण माननीय न्यायालय में आत्म समर्पण किया गया है। उक्त मामले को लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।