कर्वी: चित्रकूट के थाना मानिकपुर क्षेत्र में बड़ा हादसा: बांध से नीचे पलटा ई-रिक्शा, 6 महिलाएं और 1 नाबालिक चालक घायल
चित्रकूट के मानिकपुर थाना क्षेत्र के चुरेह कशेरुवा गांव में बुधवार दोपहर 2 बजे बड़ा हादसा हो गया। भरोसा बांध के पास महिलाओं से भरा ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गया। हादसे में 6 महिलाएं समेत 7 लोग घायल हुए। 15 वर्षीय चालक जयवीर का पैर टूट गया। गंभीर घायल बच्ची और चालक को जिला अस्पताल रेफर किया गया।