शाजापुर: शाजापुर में अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज, व्यापारियों का विरोध, विधायक कार्यालय पर प्रदर्शन
शाजापुर - जिला मुख्यालय पर शासन-प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की मुहिम तेज कर दी है। पिछले दो दिनों से शहर में बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है।पहले चरण में सभी दुकानदारों को समझाइश दी गई, इसके बाद SDM ने पुलिस बल के साथ सड़कों पर उतरकर अतिक्रमण हटाना शुरू किया बस स्टैंड से लेकर नई सड़क, सोमवारिया चौक तक अभियान चलाया गया।