चौपारण: नाई समाज बसरिया प्रक्षेत्र की नई समिति गठित, दयानंद ठाकुर बने अध्यक्ष
चौपारण: राष्ट्रीय नाई महासभा की बसरिया प्रक्षेत्र समिति के पुनर्गठन हेतु ग्राम हथिया में चुनाव संपन्न हुआ। इसमें दयानंद ठाकुर को 51 मत प्राप्त हुए और वे अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए। वहीं, सुबोध ठाकुर उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी, जयकरण ठाकुर सचिव, नारायण शर्मा उप सचिव, प्रयाग ठाकुर कोषाध्यक्ष तथा अशोक ठाकुर उर्फ मंटू उपकोषाध्यक्ष चुने गए।