सहारनपुर में आरटीई फीस प्रतिपूर्ति घोटाले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बीडीएम पब्लिक स्कूल शांतिनगर और भगवती देवी मैमोरियल पब्लिक स्कूल लेबर कॉलोनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। दोनों स्कूलों पर 32.61 लाख रुपये की रिकवरी के आदेश भी जारी किए गए हैं।