सुल्तानपुर: MSP पर किसान संगठनों ने बाइक जागरूकता रैली निकाली, किसान नेता हृदय राम वर्मा ने दी प्रतिक्रिया
एमएसपी की गारंटी का कानून बनाए जाने की मांग करते हुए किसान संगठनों ने तिकोनिया पार्क से मंगलवार को बाइक रैली निकाली। रैली को रोकने में प्रशासन विफल रहा। शहर के विभिन्न मार्गों पर बाइक रैली पर झंडा बैनर लगाकर किसान संगठन जागरूकता फैलाते रहे। संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले सहयोगी संगठन लामबंद हुए।