❤️ बाँदा रोटी बैंक ने माधोपुर में बांटी खुशियां, 350 जरूरतमंदों को मिली मदद! ❤️
बाँदा रोटी बैंक सोसायटी ने ग्राम माधोपुर में सेवा अभियान आयोजित कर लगभग 350 जरूरतमंद ग्रामीणों, महिलाओं और बच्चों को कपड़े, साड़ियां, किताबें, खिलौने, जूते-चप्पल, बैग सहित दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की।
पिछले 8 वर्षों से हर रविवार निरंतर सेवा कार्य कर रही संस्था ने एक बार फिर मानवता और भाईचारे की मिसाल पेश की। सामग्री पाकर ग्रामीणों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी। ❤️
सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। 🙏
#BandaRotiBank #बाँदा #माधोपुर #मानवता #सेवा_कार्य #Bundelkhand #SocialWork
Banda, Banda | Nov 16, 2026