कुम्भराज: भमावद रोड पर धूल और अंधेरे से परेशान लोग, 4 पार्षदों ने जताई नाराजगी, नगर परिषद पर लगाए आरोप
Kumbhraj, Guna | Apr 30, 2026 कुंभराज नगरीय क्षेत्र में धूल और अंधेरे से लोग परेशान है। 30 अप्रैल को नगर परिषद के चार वार्डो के पार्षदों ने वीडियो जारी कर कहा, भमावद रोड पर निर्माण कार्य से गर्मी में दिन रात बेहद धूल उड़ रही है दुकानदार और जनता परेशान है। इसी रोड पर स्ट्रीट लाइट ना जलने से अंधेरे में दुर्घटनाओं की आशंका है। चारों पार्षदों ने नगर परिषद पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।