मुंगेर: मुंगेर के टाउन हॉल के समीप दुर्गा स्थान में महिलाओं के द्वारा मनाया गया सावन महोत्सव
Munger, Munger | Aug 12, 2024 मुंगेर के टाउन हॉल के समीप दुर्गा स्थान में महिलाओं के द्वारा मनाया गया सावन महोत्सव। सभी महिलाओं नें हरी-हरी साड़ी और हरी चूड़ियाँ पहन कर कार्यक्रम में शिरकत की। वही सावन के कई गीतों की प्रस्तुति भी किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश और सरस्वती माँ की वंदना के साथ की गयी। इसके बाद कार्यक्रम में महिलाओं ने एक से बढ़कर एक नृत्य प्रस्तुत किया।