शटर बना 'काल'! बहराइच में चोरी करने घुसा चोर रातभर फंसा रहा, सुबह कटर से काटकर निकाला बाहर
मामला बहराइच के घंटाघर चौक बाजार का है। केवानागंज में बने शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट को देखकर चोर साहब की बांछें खिल गईं। सोचा—आज तो लॉटरी लगेगी! जनाब ने चुपके से शटर थोड़ा उठाया और रेंगकर अंदर घुसने लगे।
आधा शरीर अंदर, आधा बाहर... और तभी धांय! शटर ऐसा गिरा और फंसा कि चोर साहब बीच में ही 'सैंडविच' बन गए!
ना अंदर जाने का रास्ता, ना बाहर निकलने का मौका!
पूरी रात दर्द से कराहते और तड़पते बीती।
सुबह जब बाजार में चहल-पहल शुरू हुई, तो बंद शटर के अंदर से कराहाने और रोने की आवाजें आईं। लोगों ने पास जाकर देखा तो माजरा समझ आया। तुरंत बुलाई गई पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम!
फायर ब्रिगेड ने आव देखा न ताव, निकाला कटर और शटर को काटकर चोर साहब को 'आजाद' कराया।
CFO विशाल गौड़ के मुताबिक: "सूचना मिलते ही फायर टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शटर काटा और आरोपी को सुरक्षित बाहर निकाला। अब पुलिस हिरासत में उससे कड़ी पूछताछ जारी है।"
खैर! चोरी की नीयत से आए जनाब अब हवालात की हवा खा रहे हैं... पर एक बात तो साफ है, ये महाशय जिंदगी में कभी शटर छूने से पहले सौ बार सोचेंगे!