ललितपुर: लेडियापुरा मोहल्ले में तला के पास दबंगों ने जल निगम और नगर पालिका के कर्मचारियों के साथ की मारपीट, पुलिस को दी शिकायत
ललितपुर शहर के लेडियापुरा मोहल्ले में तला के पास दबंगो ने जल निगम और नगर पालिका के कर्मचारियों के साथ मारपीट की है,पीड़ित ने बताया उनकी लेबर वहां पर काम कर रही थी और वहां पर दबंग व्यक्ति द्वारा जबरदस्ती बिना कागज दिए नल का कनेक्शन कराया जा रहा था, नहीं करने पर मारपीट की गई है, उक्त मामले में सदर कोतवाली में शिकायती पत्र देते हुए न्याय की मांग की है।