पटना ग्रामीण: पटना में मंत्री संजय झा ने कहा, बिहार में नक्सलवाद नहीं, एक चरण में चुनाव कराने की मांग
बिहार सरकार के मंत्री संजय झा ने शनिवार दोपहर करीब 1:00 बजे मीडिया से बातचीत करते हुए बिहार विधानसभा चुनाव को एक फेज में कराने की मांग की है। मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में नक्सलिज्म नहीं है और जब महाराष्ट्र में एक फेज में चुनाव हो सकता है तो बिहार में क्यों नहीं हो सकता।