Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
Coronavirus
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
जिलाधिकारी
image
image
image
image

थाना कोतवाली नगर की मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीम द्वारा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा एवं नवीन आपराधिक कानूनों के संबंध में किया गया जागरूक पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में जनपद में संचालित मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत दिनांक 21.07.2026 को थाना कोतवाली नगर की मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीम द्वारा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्राओं एवं महिला शिक्षिकाओं को महिला सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन धोखाधड़ी, साइबर फ्रॉड, फर्जी लिंक, ओटीपी साझा न करने, डिजिटल भुगतान के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों तथा साइबर अपराध होने पर तत्काल शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर छात्राओं को महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं सहायता हेतु संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी जागरूक किया गया, जिनमें— वूमेन पावर लाइन – 1090 महिला हेल्पलाइन – 181 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन – 1076 पुलिस आपातकालीन सेवा – 112 चाइल्ड हेल्पलाइन – 1098 स्वास्थ्य सेवाएं – 102 एवं 108 साइबर अपराध हेल्पलाइन – 1930 की जानकारी देते हुए आवश्यकता पड़ने पर इनका तत्काल उपयोग करने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) सहित नवीन आपराधिक कानूनों के महत्वपूर्ण प्रावधानों के संबंध में भी छात्राओं को सरल एवं सहज भाषा में जानकारी दी गई तथा कानूनों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया गया। मिशन शक्ति टीम द्वारा छात्राओं से संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं एवं जिज्ञासाओं को सुना गया तथा उन्हें निर्भीक होकर किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न, साइबर अपराध अथवा अन्य अपराध की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही थाना कोतवाली नगर में संचालित महिला हेल्प डेस्क एवं मिशन शक्ति प्रभारी के सीयूजी नंबर 9454407360 की जानकारी उपलब्ध कराई गई, जिससे आवश्यकता पड़ने पर महिलाएं एवं बालिकाएं सीधे संपर्क कर सकें। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं को महिला सुरक्षा एवं साइबर सुरक्षा के प्रति सदैव सतर्क एवं जागरूक रहने तथा किसी भी आपात स्थिति में पुलिस हेल्पलाइन का तत्काल उपयोग करने हेतु प्रेरित किया गया।

2 views | Pratapgarh, Uttar Pradesh | Jul 21, 2026

MORE NEWS

👉 श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी यातायात द्वारा नगर क्षेत्र का भ्रमण कर यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था का किया गया स्थलीय निरीक्षण

➡️ श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा एवं यातायात प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में आज दिनांक 21.07.2026 को क्षेत्राधिकारी यातायात श्री रविन्द्र कुमार सिंह द्वारा नगर क्षेत्र का भ्रमण कर कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत की गई सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी यातायात ने भूपियामऊ चौकी पहुंचकर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अतुल यादव से सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन की जानकारी प्राप्त की। तत्पश्चात भगवा चुंगी सहित विभिन्न डायवर्जन एवं संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण कर वहां ड्यूटी पर तैनात टीएसआई प्रदीप कुमार सिंह एवं अन्य पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान विभिन्न स्थलों पर स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, निगरानी व्यवस्था एवं कंट्रोल मैकेनिज्म का भी गहन निरीक्षण किया गया। क्षेत्राधिकारी यातायात ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी सीसीटीवी कैमरे निरंतर सक्रिय एवं सुचारु रूप से संचालित रहें तथा प्रत्येक गतिविधि पर प्रभावी निगरानी बनाए रखी जाए, जिससे किसी भी आकस्मिक परिस्थिति में तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

उन्होंने निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा मार्गों पर लागू डायवर्जन योजना का प्रभावी अनुपालन कराया जाए तथा यातायात व्यवस्था को निर्बाध एवं सुचारु बनाए रखा जाए। किसी भी स्थान पर अनावश्यक जाम की स्थिति उत्पन्न न होने पाए तथा श्रद्धालुओं एवं आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

क्षेत्राधिकारी यातायात ने ड्यूटी पर तैनात समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने निर्धारित ड्यूटी स्थलों पर पूर्ण सतर्कता, अनुशासन एवं सजगता के साथ उपस्थित रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करें। साथ ही श्रद्धालुओं एवं आमजन के साथ शालीन, संवेदनशील एवं सहयोगात्मक व्यवहार बनाए रखें तथा आवश्यकता पड़ने पर उन्हें आवश्यक सहायता तत्काल उपलब्ध कराएं।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा आकस्मिक स्थिति की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों एवं नियंत्रण कक्ष को उपलब्ध कराते हुए त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जिससे कानून-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था हर स्थिति में सुचारु बनी रहे।

प्रतापगढ़ पुलिस जनसामान्य से अपील करती है कि श्रावण मास कांवड़ यात्रा के दौरान निर्धारित डायवर्जन योजना एवं यातायात नियमों का पालन करें, पुलिस प्रशासन का सहयोग करें तथा अफवाहों पर ध्यान न दें। सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित कांवड़ यात्रा के सफल संचालन में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस हेल्पलाइन 112 पर सूचना दें।

👉 श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी यातायात द्वारा नगर क्षेत्र का भ्रमण कर यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था का किया गया स्थलीय निरीक्षण ➡️ श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा एवं यातायात प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज दिनांक 21.07.2026 को क्षेत्राधिकारी यातायात श्री रविन्द्र कुमार सिंह द्वारा नगर क्षेत्र का भ्रमण कर कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत की गई सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी यातायात ने भूपियामऊ चौकी पहुंचकर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अतुल यादव से सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन की जानकारी प्राप्त की। तत्पश्चात भगवा चुंगी सहित विभिन्न डायवर्जन एवं संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण कर वहां ड्यूटी पर तैनात टीएसआई प्रदीप कुमार सिंह एवं अन्य पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान विभिन्न स्थलों पर स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, निगरानी व्यवस्था एवं कंट्रोल मैकेनिज्म का भी गहन निरीक्षण किया गया। क्षेत्राधिकारी यातायात ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी सीसीटीवी कैमरे निरंतर सक्रिय एवं सुचारु रूप से संचालित रहें तथा प्रत्येक गतिविधि पर प्रभावी निगरानी बनाए रखी जाए, जिससे किसी भी आकस्मिक परिस्थिति में तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा मार्गों पर लागू डायवर्जन योजना का प्रभावी अनुपालन कराया जाए तथा यातायात व्यवस्था को निर्बाध एवं सुचारु बनाए रखा जाए। किसी भी स्थान पर अनावश्यक जाम की स्थिति उत्पन्न न होने पाए तथा श्रद्धालुओं एवं आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। क्षेत्राधिकारी यातायात ने ड्यूटी पर तैनात समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने निर्धारित ड्यूटी स्थलों पर पूर्ण सतर्कता, अनुशासन एवं सजगता के साथ उपस्थित रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करें। साथ ही श्रद्धालुओं एवं आमजन के साथ शालीन, संवेदनशील एवं सहयोगात्मक व्यवहार बनाए रखें तथा आवश्यकता पड़ने पर उन्हें आवश्यक सहायता तत्काल उपलब्ध कराएं। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा आकस्मिक स्थिति की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों एवं नियंत्रण कक्ष को उपलब्ध कराते हुए त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जिससे कानून-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था हर स्थिति में सुचारु बनी रहे। प्रतापगढ़ पुलिस जनसामान्य से अपील करती है कि श्रावण मास कांवड़ यात्रा के दौरान निर्धारित डायवर्जन योजना एवं यातायात नियमों का पालन करें, पुलिस प्रशासन का सहयोग करें तथा अफवाहों पर ध्यान न दें। सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित कांवड़ यात्रा के सफल संचालन में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस हेल्पलाइन 112 पर सूचना दें।

Pratapgarh, Uttar Pradesh | Jul 21, 2026

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं के गंभीरता से समाधान हेतु दिए गए निर्देश-

➡️ आज दिनांक 21.07.2026 को पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) श्री बृजनन्दन राय की उपस्थिति में पुलिस कार्यालय, प्रतापगढ़ में जनसुनवाई का आयोजन किया गया।

➡️ जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा आमजन की समस्याओं, शिकायतों एवं प्रार्थना पत्रों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना गया। प्रत्येक शिकायत पर उपलब्ध तथ्यों का अवलोकन करते हुए संबंधित राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

➡️ पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा यह भी निर्देशित किया गया कि जनसुनवाई में प्राप्त समस्त शिकायतों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए तथा पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने के उद्देश्य से प्रत्येक प्रकरण का पारदर्शी, निष्पक्ष एवं परिणामोन्मुख निस्तारण किया जाए।

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं के गंभीरता से समाधान हेतु दिए गए निर्देश- ➡️ आज दिनांक 21.07.2026 को पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) श्री बृजनन्दन राय की उपस्थिति में पुलिस कार्यालय, प्रतापगढ़ में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। ➡️ जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा आमजन की समस्याओं, शिकायतों एवं प्रार्थना पत्रों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना गया। प्रत्येक शिकायत पर उपलब्ध तथ्यों का अवलोकन करते हुए संबंधित राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। ➡️ पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा यह भी निर्देशित किया गया कि जनसुनवाई में प्राप्त समस्त शिकायतों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए तथा पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने के उद्देश्य से प्रत्येक प्रकरण का पारदर्शी, निष्पक्ष एवं परिणामोन्मुख निस्तारण किया जाए।

Pratapgarh, Uttar Pradesh | Jul 21, 2026

क्षेत्राधिकारी लालगंज श्री राजीव द्विवेदी द्वारा थाना उदयपुर का निरीक्षण कर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश-

➡️आज दिनांक 20.07.2026 को क्षेत्राधिकारी लालगंज श्री राजीव द्विवेदी द्वारा थाना उदयपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, अभिलेखों, मालखाना, शस्त्रागार, महिला हेल्प डेस्क, हवालात, भोजनालय, बैरक, परिसर की साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान लंबित विवेचनाओं, महिला एवं बाल अपराध संबंधी प्रकरणों, जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, वारंटों के प्रभावी तामील, अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में समीक्षा की गई। साथ ही थाना परिसर की स्वच्छता, अभिलेखों के समुचित रख-रखाव तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को अनुशासित एवं संवेदनशील व्यवहार अपनाते हुए आमजन की शिकायतों का त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

क्षेत्राधिकारी महोदय ने आगामी त्योहारों एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत सतर्कता बरतने, संवेदनशील स्थलों पर प्रभावी पुलिस व्यवस्था बनाए रखने, नियमित गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की सघन चेकिंग करने तथा जनसामान्य की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

क्षेत्राधिकारी लालगंज श्री राजीव द्विवेदी द्वारा थाना उदयपुर का निरीक्षण कर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश- ➡️आज दिनांक 20.07.2026 को क्षेत्राधिकारी लालगंज श्री राजीव द्विवेदी द्वारा थाना उदयपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, अभिलेखों, मालखाना, शस्त्रागार, महिला हेल्प डेस्क, हवालात, भोजनालय, बैरक, परिसर की साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान लंबित विवेचनाओं, महिला एवं बाल अपराध संबंधी प्रकरणों, जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, वारंटों के प्रभावी तामील, अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में समीक्षा की गई। साथ ही थाना परिसर की स्वच्छता, अभिलेखों के समुचित रख-रखाव तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को अनुशासित एवं संवेदनशील व्यवहार अपनाते हुए आमजन की शिकायतों का त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। क्षेत्राधिकारी महोदय ने आगामी त्योहारों एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत सतर्कता बरतने, संवेदनशील स्थलों पर प्रभावी पुलिस व्यवस्था बनाए रखने, नियमित गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की सघन चेकिंग करने तथा जनसामान्य की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Pratapgarh, Uttar Pradesh | Jul 20, 2026

👉 कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा बाबा घुइसरनाथ मंदिर परिसर का निरीक्षण-

➡️ श्रावण मास की कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुचारु यातायात एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री बृजनन्दन राय एवं क्षेत्राधिकारी लालगंज श्री राजीव द्विवेदी के साथ थाना सांगीपुर क्षेत्रान्तर्गत स्थित प्रसिद्ध बाबा घुइसरनाथ मंदिर परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

➡️ निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर, कांवड़ियों के आवागमन मार्ग, प्रवेश एवं निकास द्वार, बैरिकेडिंग, पार्किंग स्थल, भीड़ नियंत्रण, सीसीटीवी, प्रकाश व्यवस्था तथा सुरक्षा के अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं का जायजा लिया गया। संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

➡️ पुलिस अधीक्षक महोदय ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने, कांवड़ यात्रा मार्ग पर निरंतर भ्रमण करने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं पर विशेष निगरानी रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

➡️ जनपद प्रतापगढ़ पुलिस कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

👉 कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा बाबा घुइसरनाथ मंदिर परिसर का निरीक्षण- ➡️ श्रावण मास की कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुचारु यातायात एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री बृजनन्दन राय एवं क्षेत्राधिकारी लालगंज श्री राजीव द्विवेदी के साथ थाना सांगीपुर क्षेत्रान्तर्गत स्थित प्रसिद्ध बाबा घुइसरनाथ मंदिर परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया गया। ➡️ निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर, कांवड़ियों के आवागमन मार्ग, प्रवेश एवं निकास द्वार, बैरिकेडिंग, पार्किंग स्थल, भीड़ नियंत्रण, सीसीटीवी, प्रकाश व्यवस्था तथा सुरक्षा के अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं का जायजा लिया गया। संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। ➡️ पुलिस अधीक्षक महोदय ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने, कांवड़ यात्रा मार्ग पर निरंतर भ्रमण करने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं पर विशेष निगरानी रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ➡️ जनपद प्रतापगढ़ पुलिस कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

Pratapgarh, Uttar Pradesh | Jul 20, 2026

थाना कोतवाली नगर की मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीम द्वारा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा एवं नवीन आपराधिक कानूनों के संबंध में किया गया जागरूक पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में जनपद में संचालित मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत दिनांक 21.07.2026 को थाना कोतवाली नगर की मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीम द्वारा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्राओं एवं महिला शिक्षिकाओं को महिला सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन धोखाधड़ी, साइबर फ्रॉड, फर्जी लिंक, ओटीपी साझा न करने, डिजिटल भुगतान के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों तथा साइबर अपराध होने पर तत्काल शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर छात्राओं को महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं सहायता हेतु संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी जागरूक किया गया, जिनमें— वूमेन पावर लाइन – 1090 महिला हेल्पलाइन – 181 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन – 1076 पुलिस आपातकालीन सेवा – 112 चाइल्ड हेल्पलाइन – 1098 स्वास्थ्य सेवाएं – 102 एवं 108 साइबर अपराध हेल्पलाइन – 1930 की जानकारी देते हुए आवश्यकता पड़ने पर इनका तत्काल उपयोग करने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) सहित नवीन आपराधिक कानूनों के महत्वपूर्ण प्रावधानों के संबंध में भी छात्राओं को सरल एवं सहज भाषा में जानकारी दी गई तथा कानूनों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया गया। मिशन शक्ति टीम द्वारा छात्राओं से संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं एवं जिज्ञासाओं को सुना गया तथा उन्हें निर्भीक होकर किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न, साइबर अपराध अथवा अन्य अपराध की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही थाना कोतवाली नगर में संचालित महिला हेल्प डेस्क एवं मिशन शक्ति प्रभारी के सीयूजी नंबर 9454407360 की जानकारी उपलब्ध कराई गई, जिससे आवश्यकता पड़ने पर महिलाएं एवं बालिकाएं सीधे संपर्क कर सकें। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं को महिला सुरक्षा एवं साइबर सुरक्षा के प्रति सदैव सतर्क एवं जागरूक रहने तथा किसी भी आपात स्थिति में पुलिस हेल्पलाइन का तत्काल उपयोग करने हेतु प्रेरित किया गया। - Pratapgarh News