नवाबगंज: बाराबंकी में बालाजी ग्रुप ने रक्तदान शिविर लगाया, थैलेसीमिया मरीजों को मुफ्त रक्त उपलब्ध कराने का लक्ष्य
बाराबंकी में बालाजी ग्रुप ऑफ स्कूल ने एक रक्तदान शिविर का आयोजन बुधवार करीब 1 बजे किया।इस शिविर में कुल 15 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।स्कूल के निदेशक अंकुर माथुर ने 54वीं बार रक्तदान किया।संस्था के सदस्य अनूप जैसवारा ने 11वीं बार, और बालाजी का बचपन स्कूल की छात्रा सिमरत कौर के अभिभावक राजा सिंह ने 56वीं बार रक्तदान किया।