बागपत: सर्वोदय अस्पताल एंड कॉलेज ऑफ नर्सिंग टटीरी में अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग डे पर शपथ ग्रहण समारोह, मानव सेवा की ली गई शपथ
Baghpat, Bagpat | May 12, 2026 मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे मुख्य अतिथि मास्टर तेजपाल सिंह प्रधान ने कहा कि नर्सिंग केवल एक पेशा नहीं बल्कि मानव सेवा का सबसे बड़ा माध्यम है। मरीजों की देखभाल और सेवा में नर्सों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। समिति सदस्य देवेंद्र कुमार ने कहा कि नर्सिंग के क्षेत्र में अनुशासन, धैर्य और समर्पण बेहद आवश्यक हैं।