कटिहार: जिले के अलग-अलग स्थानों से शराब मामले में एक महिला व एक पुरुष को उत्पाद विभाग ने किया गिरफ्तार भेजा जेल
शराब के विरोध उत्पाद विभाग के द्वारा जिले के अलग-अलग जगहों पर छापेमारी अभियान चलाया गया था। इस दौरान शराब पीने के आरोप में एक पुरुष को उत्पाद विभाग ने गिरफ्तार किया। जबकि शराब बेचने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार दोनों को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया। जहां मेडिकल जांच के बाद मध निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया।