कटिहार: विकास भवन में सामाजिक सुरक्षा कोषांग की ओर से बैठक का हुआ आयोजन, जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर डीएम ने किया रवाना
सामाजिक सुरक्षा कोषांग की ओर से आयोजित बैठक की अध्यक्षता डीएम रवि प्रकाश ने किया। बैठक की माध्यम से वरिष्ठ नागरिक हेतु राज्य कार्य योजना अंतर्गत माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के भरण पोषण तथा कल्याण अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के बारे में बताया गया। इस दौरान इस योजना के प्रचार-प्रसार को लेकर एक जागरूकता रथ को डीएम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।