बिंदकी: पिलखनी गांव में विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक गुट की बैठक हुई, ज्ञापन दिया गया
फतेहपुर जनपद के मलवा विकासखंड क्षेत्र की पिलखनी गांव में शनिवार को दिन में करीब 1 बजे से विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक गुट की एक बैठक हुई। इस मौके पर विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। कहा गया कि यदि समस्याएं हल नहीं हुई तो यूनियन के लोग अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू कर देंगे। इस मौके पर एडीओ पंचायत असलम खान को एक ज्ञापन भी दिया गया।