सुल्तानपुर: नवांगतुक BEO ने कुड़वार में ग्रहण किया कार्यभार, शिक्षकों ने BEO का पुष्प देकर किया स्वागत
नवांगतुक खण्ड शिक्षा अधिकारी सुधीर सिंह ने आज कुड़वार में कार्यभार ग्रहण किया। वहीं शिक्षकों ने अपने नवांगतुक BEO का स्वागत पुष्प देकर किया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद BEO सुधीर सिंह ने कहा कि विकास क्षेत्र कुड़वार को निपुण विकास क्षेत्र बनाने में शिक्षकों का सहयोग लिया जाएगा। सूचनाओं का समय से निष्पादन प्राथमिकता पर होगा और शिक्षकों की समस्याओं का समाधान कराएंगे।