सिंगरौली: पीड़ित ने NTPC पर मुआवजा व अन्य सुविधाएं न देने का लगाया आरोप, गहिलगढ़ पूर्व निवासी शख्स ने कलेक्टर से लगाई मदद की गुहार
सिंगरौली जिले के जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट कार्यालय पर गहिलगढ़ पूर्व गांव निवासी व्यक्ति ने आवेदन देते हुए बताया कि आज के कई वर्षों पूर्व एनटीपीसी के द्वारा हमारी जमीन और मकान का अधिग्रहण किया गया लेकिन आज दिनांक तक ना तो मुआवजा मिला ना तो घर की शिफ्टिंग चार्ज मिली ना तो कोई अन्य सुविधाएं मिली कंपनी प्रबंधन द्वारा केवल हमें भटकाया जा रहा है पीड़ित ने कलेक्टर को आवेदन देकर न्याय दिलाने की माँग की है ।