हज़ारीबाग: हजारीबाग सदर एसडीओ के सरकारी बंगले में लगी आग, पत्नी सहित बोकारो में भर्ती
हजारीबाग शहर में हाईप्रोफाइल घटना झील मार्ग स्थित वरीय अधिकारी सदर एसडीओ के सरकारी बंगले के बंद कमरे में घटी है, जिसमें रहस्यमयी आग की चपेट में आकर अधिकारी सदर एसडीओ अशोक कुमार की पत्नी बुरी तरह से झुलस गयी। अधिकारी भी आंशिक रूप से इस आग की चपेट में आ गए। वे उतना नहीं जले हैं, जितना उनकी पत्नी जलकर क्रिटिकल स्थिति में पहुंच गयी है।