गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया के मां मंगलागौरी मंदिर में पीएम के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विशेष पूजा व हवन
गया के मां मंगलागौरी मंदिर परिसर में बुधवार की सुबह 10 बजे भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं के द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर विशेष पूजा का आयोजन किया गया।भाजपा किसान मोर्चा के सह प्रभारी डॉ मनीष पंकज मिश्रा ने बताया कि पीएम के दीर्घायु की कामना को लेकर विशेष पूजा और हवन किया गया है।