बक्सर: ईओ की हत्या पर बक्सर नगर परिषद में आक्रोश, कामकाज ठप, शोक सभा में दी श्रद्धांजलि
Buxar, Buxar | May 1, 2026 सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय में ईओ कृष्ण भूषण कुमार की गोली मारकर हत्या के विरोध में बक्सर नगर परिषद में गुरुवार को कामकाज ठप रहा। अधिकारियों-कर्मचारियों ने कार्यालय सभागार में शोक सभा कर दिवंगत ईओ के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। शोक सभा के बाद कार्यालय में अवकाश घोषित कर दिया गया। इसको लेकर नगर परिषद द्वारा रात्रि 9 बजे जानकारी दी गई।