चाईबासा। चाईबासा-हाता मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह आयता गांव के समीप सड़क दुर्घटना में दो स्कूली छात्राएं घायल हो गईं। घायल छात्राओं की पहचान अनुष्का और लवली के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार, दोनों छात्रा अपने स्कूल बस का इंतजार कर रही थी। प्राथमिक उपचार के बाद शुक्रवार को 9 बजे जमशेदपुर रेफ़र कर दिया गया।