गोरखपुर: मोबाइल लूट कांड के दो आरोपियों को गुलरिहा पुलिस ने बूढ़ाडीह पुलिया के पास से किया गिरफ्तार, लूट का मोबाइल बरामद
4 मार्च को गुलरिहा थाना क्षेत्र के बरगदही में अरशद नाम के एक व्यक्ति का मोबाइल दो युवक लूट कर फरार हो गए थे। इस मामले में मुकदमा दर्ज करने के बाद गुलरिहा पुलिस ने आज सीपी उर्फ ऋषभ सिंह और वसीर अहमद नाम के दो आरोपियों को इस मामले में गिरफ्तार किया है और उनके पास से लूट का मोबाइल भी बराबर कर लिया गया है।