गोरखपुर: महाशिवरात्रि के दृष्टिगत गोरखपुर मुख्य डाकघर में बढ़ी गंगा जल की मांग
महाशिवरात्रि कल बड़ी धूमधाम से मनाई जाएगी, उसी के दृष्टिगत गोरखपुर में भी डाकघर द्वारा बिक्री किए जाने वाले गंगाजल की मांग बढ़ गई है। इसकी जानकारी देते हुए पोस्ट मास्टर अजय कुमार पांडे ने बताया कि 5 मार्च में 48 बोतल बिके 6 तारीख में 65 बोतल बिक्री हुई और आज 73 बोतल बिक्री हुई। एक बोतल 250 एम एल का है, जिसकी कीमत ₹30 रखी गई है।