गोरखपुर: समाज कल्याण विभाग द्वारा आम जनता के लिए चलाई जा रही है विभिन्न योजनाएं समाज कल्याण अधिकारी ने दी जानकारी
समाज कल्याण विभाग द्वारा गोरखपुर में विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही है, जिसमें वृद्धा पेंशन योजना शामिल है साथ ही साथ अन्य योजनाएं भी शामिल हैं। समाज कल्याण अधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने बताया कि, राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन योजना जिसके तहत 60 वर्ष से ऊपर के बुजुर्ग गरीबों के रेखा के नीचे के वृद्ध जन है उनके लिए पेंशन की व्यवस्था की गई है ₹1000 प्रति माह मिलता है।